CG Crime News: ऑफिस के बाहर नींबू-मिर्च और पुतले से हड़कंप!

Date:

CG crime News: Commotion Outside Office Over Lemon-Chili and Effigy!

CG Crime News: बालोद जिले के कुंदरू पारा स्थित मधुबन कॉलोनी में संचालित सूत्र समाज सेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप मच गया।

संस्था ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत में संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने का उल्लेख किया है।

जानकारी के अनुसार, “सूत्र” संस्था के कर्मचारी जब फील्ड कार्य से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो बाहर रखी सामग्री को देखकर घबरा गए.

बाद में स्थानीय लोगों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर उक्त सामग्री को हटवा दिया, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ हैं।

पुलिस ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत लग रही है, जिसका उद्देश्य लोगों में भय फैलाना हो सकता है। जादू-टोना जैसी बातें अंधविश्वास हैं और इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, और संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related