CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के दौरे पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज को सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ( chief minister) 12.10 बजे पुलिस परेड ग्राऊण्ड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर ( surajpur)पहुंचेंगे और वहां माता कर्मा चौक में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे सूरजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

छत्तीसगढ़ के युवा उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। इस दौरान इन युवाओं ने अपनी रचनात्मकता को दिखाते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। किसी ने टाऊ की खेती को कैनवास पर उतारा था, तो किसी ने कार्डबोर्ड पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को जीवंत रूप से उकेरा था।

यह अवसर था छत्तीेसगढ़ मॉडल( chattisgarh model) विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का। यहां युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाए गए स्लोगन भी सुनाए गए। जिसकी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुक्तकंठ सराहना भी की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related