CG News: Chhattisgarh Cadre IAS Officer Ravi Mittal Assigned Major Responsibility in PMO; Appointed Deputy Secretary
CG News: केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यालय में राज्य के अधिकारियों की भागीदारी को और मजबूती मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। रवि मित्तल की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात मानी जा रही है
जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने आईएएस रवि मित्तल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वर्तमान में रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सीपीआर हैं।
4 साल का कार्यकाल तय
जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने रवि मित्तल की नियुक्ति के बाद उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष तक या अगले आदेश तक रहेगा।

DoPT ने जारी किया आदेश
यह आदेश 19 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ के कार्यालय से जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि रवि मित्तल वर्तमान में अपने कैडर में सेवाएं दे रहे थे और अब उन्हें पीएमओ में तैनात किया गया है।

