CG News : आवासीय विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, झाड़ फूंक के बाद ले गए थे हॉस्पिटल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आवासीय विद्यालय पोलमी के 6वीं कक्षा की छात्रा राजेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. राजेश्वरी नवा गांव की निवासी थी, जो पोलमी स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी. शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर कुकदूर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी. शीतकालीन छुट्टी होने के कारण छात्रा को उसके परिजन घर लेकर आ गए. जहां शाम को फिर तबीयत बिगड़ी, फूंक-झाड़ के बाद जब उसकी हालत में सुधार नहीं आने पर कुकदूर सीचएसी लाया गया. जहां उसकी छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा का नाम राजेश्वरी बताया जा रहा है, जो विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आवासीय विद्यालय पोलमी में कक्षा छठवीं में पढ़ती थी. छात्रा की तबीयत शनिवार सुबह हॉस्टल में अचानक बिगड़ गई थी. हॉस्टल अधिक्षिका ने छात्रा को प्राथमिक इलाज कराने कुकदूर अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के बाद वापस हॉस्टल वापस ला लिया. शीतकालीन छुट्टी होने के कारण छात्रा को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. घर पहुंचने के बाद भी राजेश्वरी की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई.

परिजनों ने घर पर ही बैगा बुलाकर झाड़-फूंक करवाया, लेकिन तबीयत काफी बिगड़ने पर वह छात्रा को कुकदूर सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने छात्रा की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जांच में होगा मौत का कारण स्पष्ट
आदिम जाति कल्याण विभाग के आयुक्त एलपी पटेल ने बताया कि शनिवार को पोलमी कन्या छात्रावास की छात्रा राजेश्वरी जो कि 6 वीं की छात्रा थी, उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी. हॉस्टल अधिक्षिका ने छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी. शीतकालीन छुट्टी के चलते छात्रा के परिजन आकर बच्ची को घर ले गए, जहां शाम को फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई. तब परिजनों ने बच्ची को कुकदूर अस्पताल (CHC) में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई. मैंने रात को ही नोडल अधिकारियों को मौके में भेजा था. अभी वह खुद भी जा रहा है, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related