CG News : हॉस्टल में रहकर कर पढाई कर रहा 9वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News :भानुप्रतापपुर. अंतागढ़ के नयापारा में 9वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. FSL टीम की जांच के बाद मृतक छात्र का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र 13 वर्षीय साहिल उइके हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी मां अंतागढ़ में ही रहती थी. छात्र ने जहां फांसी लगाई वहां से हॉस्टल की दूरी मात्र 100 मीटर ही है. गुरुवार सुबह छात्र की मां हरेली त्यौहार मनाने अंतागढ़ से अपने गांव गई, इस बीच छात्र ने घर में आकर फांसी लगा ली. मां जब शाम को गांव से अंतागढ़ लौटी तब दरवाजा अंदर से बंद था. उसने आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला, फिर पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्र फांसी के फंदे पर लटका था.

 

घटना की सूचना अंतागढ़ पुलिस को दी गई. अंतागढ़ पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए FSL की टीम को बुलाया. FSL की टीम घटना के 20 घंटे बाद घटना स्थल की जांच करने शुक्रवार की सुबह 12 बजे मौके पर पहुंची तब तक मृतक छात्र का शव फंदे पर ही लटका रहा. FSL टीम की जांच के बाद मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इधर छात्रावास के अधीक्षक सागर कोचे ने बताया कि मृतक छात्र मंगलवार को हॉस्टल से स्कूल गया. उसके बाद हॉस्टल नहीं लौटा था. अंतागढ़ एसडीओपी ने बताया कि मामले का हर एंगल से जांच की जा रही है. छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related