CG News : 8 -8 लाख के 2 इनामी नक्सलीयों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Date:

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। लेकिन यहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल 8-8 लाख के 2 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बता दें कि इन 2 नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related