CG NEWS: 108 एंबुलेंस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची मरीज की जान …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बस्तर. डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लेबर पेन की मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग लगते ही एंबुलेंस पायलट और सहयोगियों ने बिना समय गंवाए मरीज को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया. समय रहते की गई इस तत्परता से मरीज की जान बच गई.

CG NEWS: आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर 12:50 पर दी गई थी, लेकिन टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि, मौके पर मौजूद दमकल उपकरणों से किसी तरह आग को काबू में किया गया. एंबुलेंस को टोटल लॉस घोषित किया गया है.

CG NEWS: इधर, बस्तर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है. लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन नियंत्रित कर दिया गया है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...