CG Naxalite Surrender : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुकमा। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय, 2 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। छग शासन द्वारा 2 पर 8-8 लाख एवं 4 नक्सलियोंं पर 5-5 लाख कुल 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर क्षेत्र के 3 -3 निवासी हैं।

गुरुवार को 6 हार्डकोर नक्सली दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख) ताड़मेटला सुकमा, दूधी पोज्जे (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) एर्रनपल्ली सुकमा, जयक्का उर्फ आयते कोरसा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख ) पदेड़ा बीजापुर, कवासी मुड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 5 लाख) आऊटपल्ली बीजापुर, कारम नारन्ना उर्फ भूमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 5 लाख) सिंगाराम सुकमा एवं रैनु उर्फ मडक़म सुक्का (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 5 लाख)

भण्डारपदर सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ, रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। Also Read – कलेक्टर धर्मेश साहू ने जनहानि के मामले में सहायता राशि स्वीकृत की

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related