CG NAXAL NEWS: सुरक्षा बलों ने बरामद किए नक्सली विस्फोटक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Naxal News: Security Forces Recover Naxalite Explosives!

CG NAXAL NEWS: दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया भारी विस्फोटक डंप बरामद किया गया।

CRPF की 195वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा सामान, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर व संचार उपकरण, एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां जैसे विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

यह कार्रवाई संकेत देती है कि समर्पण के बाद नक्सलियों के छिपे नेटवर्क और हथियार अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौटे, वहीं बरामद सामग्री को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related