CG NAXAL NEWS: बीजापुर मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना सहित 6 कुख्यात नक्सली ढेर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL NEWS: बीजापुर। मंगलवार को नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 27 लाख रुपये के इनामी 6 कुख्यात माओवादियों को मार गिराया है। इनमें मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना और पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों के आतंक का अध्याय समाप्त हो गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM कन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती और पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50-60 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

 

यह मुठभेड़ कांदुलनार-कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में हुई, जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक चली। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई है।सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related