CG NAXAL ENCOUNTER UPDATE: 5 jawans seriously injured, photo of encounter between police and naxalites
सुकमा। आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। डब्बामर्क पुलिस कैम्प से कोबरा 208 और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए सकलेर के दिशा में रवाना हुए थी। सुबह 07 बजे सुरक्षा जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने बहादुरी से जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों को बड़ा नुक़सान पहुँचाया है। 5/6 नक्सली घायल हो कर भागते हुए देखे गये हैं। व भारी मात्रा में बीजीएल व अन्य नक्सल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। वहीं 4-5 जवानों को भी बुलेट इंजुरी आई है। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अफसरों ने बताया कि एरिया को चारों तरफ़ से घेरकर सुरक्षा बल सर्चिंग की जा रही है।

