CG MAHADEV SATTA APP : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद विज्ञापनों में कमी

Date:

CG MAHADEV SATTA APP: Reduction in advertisements after the arrest of Saurabh Chandrakar.

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की दुबई में गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट मीडिया पर इसके प्रमोशनल विज्ञापनों में एकाएक कमी आई है। कुछ दिन पहले तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महादेव बुक और अन्य अवैध ऑनलाइन गेमिंग एप के विज्ञापनों की बाढ़ थी, लेकिन अब सभी विज्ञापन अचानक बंद हो गए हैं। इस स्थिति से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन प्रभावित हुआ है।

पिछले दो महीनों से इन एप्स का जमकर प्रमोशन हो रहा था, जिसमें उपयोगकर्ताओं को 100 रुपये डिपॉजिट पर आइडी बनाने पर बोनस देने के आकर्षक ऑफर दिए जा रहे थे। अब अचानक विज्ञापन के बंद होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने भी इन अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के लिए डोजियर लेकर दिल्ली का रुख किय है। पुलिस अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को दस्तावेज और सूचनाएं सौंपी हैं, ताकि चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया में सहायता मिल सके। हालांकि, पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सौरभ के प्रत्यर्पण में समय लग सकता है, क्योंकि यूएई में उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।

इस बीच, केंद्र सरकार यूएई सरकार के साथ बातचीत कर रही है और दुबई कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी भी कर रही है। डोजियर में सौरभ चंद्राकर और उसकी गतिविधियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की गई है. जिसे न्यायालय और संबंधित प्राधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

महादेव सत्ता अप में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही रवि उप्पल भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस सूत्रों की मान्यता उन्हें रवि और शुभम सोनी की लोकेशन मिल गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...