CG Liquor Scam:हाईकोर्ट से नेक्सजेन पॉवर कंपनी के डायरेक्टरों को मिली जमानत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट से FL 10 लाइसेंसधारी नेक्सजेन कंपनी के डायरेक्टरों को जमानत मिली है। अभिषेक सिंह और मनीष मिश्रा को जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट ने जमानत दी है। अभिषेक सिंह आबकारी विभाग के ओएसडी रहे अरविंद सिंह का भतीजा है। मनीष मिश्रा CA संजय मिश्रा का भाई है। सीनियर अधिवक्ता शशांक मिश्रा और गगन तिवारी ने बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी की।

संजय मिश्रा और मनीष मिश्रा नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर FL 10 लाइसेंस लेकर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे। दोनों सगे भाई हैं। संजय मिश्रा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। दोनों भाई नेक्सजेन पॉवर कंपनी के डायरेक्टर है। इनके अलावा आबकारी विभाग के ओएसडी रहे अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। तीनों को इसी साल 20 जुलाई को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। संजय मिश्रा को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related