CG JOB NEWS: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा, इस तारीख को राजधानी में जॉब फेयर का होगा आयोजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JOB NEWS:नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा सोमवार 24 फरवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस एवं साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

CG JOB NEWS:बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सोमवार 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस एवं साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एल.पी.ओ. (केवल विवाहित महिलाओं के लिए), सी.आर.एस., सर्विस एडवाइजर, टेक्निशियन एवं वारंटी एग्जीक्यूटिव के 46 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को स्नातक एवं बी.ई./बी.टेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

नोट:
इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related