CG Government Registry : सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री पर भारी छूट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Government Registry: Major Government Decision—Massive Discount on Land Registration!

CG Government Registry : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्री होगी अब आधी कीमत पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं के नाम पर होने वाली जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से महिलाओं को अधिक भार नहीं पड़ेगा और उन्हें संपत्ति में अधिक अधिकार मिलेगा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

सरकार के इस निर्णय से हर साल लगभग 153 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। यह वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।

पहले एक करोड़ रुपये की संपत्ति पर पुरुषों को लगभग 10.6 लाख रुपये जिसमें 6.6 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 4 लाख रुपये पंजीयन शुल्क शामिल है।

वही महिलाओं को पहले पंजीयन शुल्क करीब 9.48 लाख रुपये खर्च करना पड़ता था। लेकिन अब यह खर्च घटकर लगभग 7.48 लाख रुपये रह जाएगा।

यानी महिलाओं को एक करोड़ की संपत्ति पर करीब 3.12 लाख रुपये तक की सीधी बचत होगी।

इस निर्णय से महिलाओं की सामाजिक स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगी। छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड और गुजरात के बाद इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related