CG GANG RAPE : मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप की वारदात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GANG RAPE: Gang rape incident with a girl returning home after seeing the fair.

कोंडागांव। क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भिजवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 6 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी निवासी छोटे सोहंगा को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें बाद में जेल भेज दिया गया।

अनंतपुर पुलिस के मुताबिक 6 जून को ग्राम बड़ेसोहंगा का वार्षिक मेला था। मेले की रात गांव में नाट का आयोजन हुआ था।

पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात तकरीबन 10 बजे नाट देखने घर से निकली। नाट देख कर सुबह लगभग 3 बजे वह घर के लिए वापस निकली उसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद आरो‍पितों को ग‍िरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related