CG ELECTION WATCH : कभी एक दूसरे के विरोधी अब चलेंगे साथ साथ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION WATCH: Once opponents of each other, now they will walk together…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए रायपुर के 2 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया हैं। यह दोनों सीट कोई और नही रायपुर दक्षिण और पश्चिम हैं।

दरअसल, भाजपा के दोनों प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल व राजेश मूणत ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया हैं, दोनों कभी एक दूसरे के विरोधी हुआ करते थे, जो अब एक दूसरे के साथ नजर आ रहें हैं और साथ आएं भी क्यों ना सत्ता की इच्छा अच्छे अच्छो को दुश्मन दोस्त बनाने में समय नही लगाती हैं।

बृजमोहन और राजेश में ऐसे ही समझौता नहीं हुआ बल्कि इसके लिए एक लंबी बैठक चली है, जिसके बाद इन दोनों के बीच समझौता हुआ। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खास राजेश ने नई राजनीतिक परिस्थितियों में काम करने के लिए बृजमोहन से हाथ मिलाया। दोनों को एकजुट करने में एक पुराने दोस्त ने अहम भूमिका निभाई हैं। राजेश मूडत को विधानसभा चुनाव में भीतर घाटे की आशंका हैं।

अब देखना होगा कि दोनों की दोस्ती भाजपा के लिए क्या रंग लेकर आती है। सत्ता की लालसा में अपने एड़ी चोटी एक करने वाली भाजपा क्या सत्ता में वापसी करती है या फिर भूपेश बघेल के सामने चाय कम पानी की तरह नजर आती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related