CG Election News : निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटा !

Date:

CG Election News: Election Commission Engaged in Preparations for Urban Local Body Elections!

CG Election News : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई जून-2026 की तैयारियों को लेकर आज निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आयोग ने स्पष्ट किया की 01 अप्रैल 2026 तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तथा भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा मतदाता सूची में शामिल नागरिक ही स्थानीय चुनाव में मतदाता बनने के पात्र होंगे।

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल 2026, 20 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्तियां और 27 अप्रैल 2026 तक उनका निराकरण किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 05 मई 2026 को किया जाएगा।

नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 4 पद एवं 60 पार्षद के पदों पर आम निर्वाचन तथा अध्यक्ष के 4 पद एवं 17 पार्षद पदों पर उप निर्वाचन प्रस्तावित है।

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद एवं पंचों के 1110 पद रिक्त हैं, जिन पर निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related