CG ELECTION 2023 : डिप्टी सीएम के सामने होंगे चिंतामणी .. भाजपा देगी टिकट, कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION 2023: Chintamani will be in front of Deputy CM.. BJP will give ticket, Congress’s troubles increased.

रायपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का माहौल एकदम गर्म है. जैसे-जैसे उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ रही है, वैसे-वैसे हर पार्टी को बगावत का भी सामना करना पड़ा है. सबसे ज्यादा नाराजगी उन नेताओं की झेलनी पड़ रही है जो मौजूदा विधायक हैं. छत्तीसगढ़ में ऐसे ही एक कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. टिकट न मिलने से नाराज चिंतामणि महाराज खुलेआम बीजेपी से टिकट मांग रहे हैं. उन्होंने तो यह तक कह दिया है कि अगर बीजेपी उनको टिकट दे दे तो वह छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के खिलाफ अंबिकापुर से भी विधानसभा चुनाव लड़ जाएंगे.

कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद चिंतामणि महाराज रविवार को बलरामपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इसमें बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी आए थे. यह कार्यक्रम चिंतामणि महाराज के विधानसभा क्षेत्र सामरी में ही आयोजित किया गया था. अब चिंतामणि महाराज यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में उनको टिकट देने को तैयार है.

अंबिकापुर से मांग रहे हैं टिकट –

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सामरी सीट से चिंतामणि महाराज की जगह पर विजय पैकरा को चुनाव में उतारा है. बीजेपी ने बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा को मैदान में उतार दिया है. टिकट न मिलने के बारे में चिंतामणि महाराज ने कहा, ‘बीजेपी के नेताओं ने मुझसे कहा है कि अगर मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं तो अच्छा होगा. मैंने शर्त रखी है कि अंबिकापुर से टिकट दें तो मैं इस पर सोचूंगा.’

उन्होंने आगे बताया कि इस ऑफर पर बीजेपी का कहना है कि जो लोग पहले से तैयारी कर रहे हैं वे नाराज हो जाएंगे, इसलिए लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है. बता दें कि अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव विधायक हैं और कांग्रेस ने उन्हीं को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर बड़े स्तर...

CHHATTISGARH : हाईकोर्ट ने पलटा यूनिवर्सिटी का फैसला

CHHATTISGARH : High Court overturns university's decision रायपुर। पंडित रविशंकर...