CG ELECTION 2023 : छत्तीसगढ़ में 22 प्रत्याशियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड, कांग्रेस ने 20 तो भाजपा ने 15 फीसदी महिलाओं को दिया मौका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION 2023: 22 candidates in Chhattisgarh have criminal background, Congress gave a chance to 20 women and BJP gave a chance to 15 percent women.

रायपुर। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए इस बार 25 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इनमें से चार कांग्रेस की तरफ से तो तीन भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। पहले चरण की स्क्रूटनी के बाद अब 223 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से भाजपा, कांग्रेस, अन्य दलों और निर्दलीय को मिलाकर केवल 25 महिलाएं हैं। इस तरह से पहले चरण में केवल 11 फीसदी महिलाएं ही प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने 20 फीसदी तो भाजपा ने 15 फीसदी महिलाओं को चुनाव में मौका है।

22 प्रत्याशियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड –

पहले चरण की 20 सीटों पर नामांकन करने वाले 223 प्रत्याशियों में से 22 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस दर्ज है। जबकि 201 प्रत्याशी पाक साफ हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के प्रत्याशी भी शामिल हैं। पहले चरण में 72 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में जोर आजमा रहे हैं।

कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 15 को उतारा –

कांग्रेस ने इस बार 18 महिलाओं को जबकि भाजपा ने अब तक 15 महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा की चार सीटों पर अभी प्रत्याशी तय नहीं है। बता दें कि 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकट दिया था, जिनमें से 10 ने जीत हासिल की थीं। जबकि भाजपा ने 14 महिलाओं को टिकट दिया था, इसमें से केवल एक धमतरी से रंजना साहू जीती थीं।

इन 4 को कांग्रेस ने दिया मौका –

भानुप्रतापुर से सावित्री मंडावी
डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल
खैरागढ़ से यशोदा वर्मा
डोंडी लोहार से अनिला भेंडिया

इन 3 को भाजपा ने दिया मौका –

पंडरिया से भावना बोहरा
खुज्जी से गीता साहू
कोंडागांव से लता उसेंडी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related