CG DOCTORS STRIKE: 5 हजार सरकारी डॉक्टरों के हड़ताल का ऐलान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Doctors Strike: 5,000 government doctors announce a strike!

 

 

CG DOCTORS STRIKE: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं

डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के मुताबिक, मांगों को लेकर करीब छह महीने से सरकार के समक्ष लगातार पत्राचार और ज्ञापन दिए जा रहे हैं लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद अब आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है।

इस आंदोलन में करीब 5 हजार डॉक्टरों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस हड़ताल में प्रदेश के सभी CHC, PHC और स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर्स, इंटर्न्स और बॉण्डेड डॉक्टर्स हड़ताल में रहेंगे।

JDA छत्तीसगढ़ ने को बताया कि आंदोलन का पहला चरण 21 सितंबर 2026 से शुरू होगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक और समाधानकारी पहल नहीं होती है तो आंदोलन को अगले चरण में और विस्तारित किया जाएगा।

JDA ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को लेकर स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

संगठन के मुताबिक आंदोलन का उद्देश्य चिकित्सकों की न्यायसंगत एवं नीतिगत मांगों, सेवा व्यवस्था में समानता और चिकित्सकों के भविष्य एवं करियर की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान कराना है।

आंदोलन के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को किस स्तर तक संचालित रखा जाएगा, यह संगठन और संबंधित संस्थानों की आगामी व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related