ABHISHEK SHARMA CENTURY: Becomes the fastest Indian to score a T20 century; breaks Rohit Sharma’s record!
ABHISHEK SHARMA CENTURY: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे T20I मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा का करीब 9 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है।
अभिषेक ने 34 गेंद पर कुल 108 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगे। अभिषेक को राशिद खान ने आउट किया। संजू सैमसन फिफ्टी बनाई। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 59 गेंदों में 142 रन जोड़े।
T20I क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब बाएं हाथ के इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 10 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। भारत की ओर से T20I मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर ही है। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी में 13 छक्के जड़े थे।
