रायपुर। रायपुर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों के प्रदेश स्तरीय संगठन की पहली बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राजीव गुप्ता को अध्यक्ष, दीपक गर्ग को महासचिव और आदित्य चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अनुमोदित और राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर फिलहाल छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में हैं। इसके अलावा 2 जिलों में रीजनल ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
संगठन के मुताबिक, इन सेंटरों के पूरी तरह तैयार होने के बाद संबंधित जिलों में जारी होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस इन्हीं ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों के माध्यम से दिए जा सकेंगे।
