CG Crime News: Youth Dies at De-addiction Center Within Two Days of Admission; Family Alleges Torture
CG Crime News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की केंद्र प्रबंधन ने न तो सही इलाज किया और न ही उन्हें समय-समय पर मरीज की स्थिति की जानकारी दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।
मृतक युवक की पहचान शक्ति जिले के केसला गांव के सुरेन्द्र राठौर के रूप में हुई है। उसके पिता चुन्नीलाल राठौर अपने बेटे को नशे की लत से बाहर निकालकर नई जिंदगी देने की उम्मीद में उसे कोरबा के एक निजी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
उनका आरोप है कि केंद्र के कर्मचारियों ने इलाज के नाम पर सुरेन्द्र को प्रताड़ित किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मौत हो गई।
नशामुक्ति केंद्र के संचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक को आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी और उसकी मौत अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिवार ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

