CG CRIME NEWS : राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट, 2 बाइक सवार ऑफिस में घुसकर 27 लाख रूपये लूटकर हुए फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा इलाके में कारोबारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा के दफ्तर में घुसकर 27 लाख नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है.

खरोरा के सिंघा दुर्हिया चौक पर स्थित ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी विष्णु शर्मा तिल्दा निवासी है और वह रोज आना-जाना डाउन करता है. वह पेशे से धान की दलाली का कारोबार करता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related