CG Crime News: युवती की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Date:

CG Crime News: Panic Erupts After Discovery of Partially Burnt Female Body; Murder Suspected

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चीचा गांव में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर बालोद एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती चीचा गांव की निवासी है और उसकी उम्र 21 साल है। बताया जा रहा कि अगले महीने युवती की शादी होने वाली थी। बालोद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है।उसके बाद इस केस की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है.

पराली के ढेर में मिली लाश

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुंदा थाना के चीचा गांव में लोगो ने युवती की लाश देखी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। युवती का शव पराली के ढेर में रखा हुआ था और पराली में आग लगाई गई थी। पराली से ज्यादा धुआं निकलने पर लोगों को शक हुआ। उसके बाद लोगों ने जब जाकर देखा तो उसमें एक लाश थी।

 

हत्या की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया गया। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साइबर पुलिस की टीम भी इस केस पर काम कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही युवती के कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाले जा रहे हैं. जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवती आखिरी बार किसके संपर्क में थी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related