CG Crime News: सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Jeweler defrauded of ₹5 Lakh; Police scrutinizing CCTV footage.

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी का हैं जहां एक महिला ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये के गहने पहनकर फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

 

बताया जा रहा है कि एक महिला जेवर खरीदने के बहाने दुकान पहुंची थी। इस दौरान उसने सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल व बिछिया सहित करीब 4 लाख 93 हजार रुपये के गहने पहनकर देखे। इसके बाद महिला ने दुकान संचालक से कहा कि वह बाहर खड़े अपने दोस्तों से पैसे लेकर आती है। लेकिन जैसे ही वह दुकान से बाहर निकली, मौके से फरार हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि कुशालपुर, पुरानी बस्ती निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG GOVERNMENT JOB : 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ!

CG GOVERNMENT JOB : Way cleared for recruitment to...

BILASPUR VIOLENCE : राम सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल

BILASPUR VIOLENCE : Questions raised over Ram Singh's arrest बिलासपुर।...