CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या, बॉयफ्रंड के दोस्तों ने पहले की मारपीट फिर सभी ने मारा ब्लेड, 8 लोग गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigarh) में होली की रात एक युवक की हत्या हो गई। युवक को उसके ही बहन के प्रेमी ने मार दिया। युवक बहन के बॉयफ्रेंड के पास शराब के नशे में गया था, इसी दौरान उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के सीने में कई बार ब्लेड गोद दिया। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र (Kharsia Police Station Area) का है।

खरसिया के गोड़पार का रहने वाला डेविड राठिया (David Rathia) (27) होली की रात को शराब के नशे में घर पहुंचा था। बताया गया वह शराब पीकर घर गया था। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी बहन अपने प्रेमी से बात कर रही है। ये देखते ही डेविड गुस्से में आ गया। गुस्से में आने के बाद वह सीधे बहन के प्रेमी के खम्हार गांव चले गया। डेविड को पहले से ही उसके प्रेमी केवल राठिया के संबंध में जानकारी थी।

 

वह अकेला ही गांव पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक वह जैसे ही गांव पहुंचा वहां उसकी मुलाकात उसके बहन के प्रेमी केवल राठिया( 26) से हो गई। केवल के साथ उसका भाई कमलेश्वर और उसके 5 साथी भी थे। पहले तो डेविड ने बात करना शुरू किया। फिर बात करते करते दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। केवल ने भी शराब पी रखी थी। झगड़ा होता देख उसने पहले ब्लेड निकाला और डेविड के सीने में मार दिया। इसके बाद उसके साथियों ने डेविड को पीटा। फिर सभी ने मिलकर डेविड के सीने में ब्लेड से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई थी। डेविड खरिसया के बीजेपी नेता हेम सिंह राठिया का नाती था।

 

8 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सभी फरार हो गए थे। इधर, आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और पीएम के लिए देर रात ही ले गई थी। इसके बाद डेविड के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। अब मामले के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल राठिया, उसके भाई कमलेश्वर और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related