CG CRIME NEWS: ठेकेदार के बेटे की पीट-पीटकर हत्या…6–7 आरोपी हिरासत में, उतई बस स्टैंड में फेंककर भागे थे हमलावर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कर्मचारियों ने विवाद के दौरान ठेकेदार के बेटे राहुल कुमार रजक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 6–7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले का मूल निवासी राहुल कुमार रजक दुर्ग के उतई क्षेत्र में लेबर सप्लाई का काम करता था। बुधवार देर रात उसकी एक लकड़ी व्यापारी और उसके कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर राहुल की बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल राहुल को हमलावर बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड के पास फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related