CG Crime News: 26 quintals of rice stolen from government ration shop in the dark of night
कबीरधाम: कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानो में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर गरीबों के हक पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान के कपाट खुले देखे, तो घटना का पता चला।

53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने दुकान के भीतर रखा करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल (कुल 53 कट्टे) पार कर दिया है। चावल के साथ-साथ चोर वहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी उठा ले गए। चोरी गए इस पूरे माल की बाजार में अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
मामले की जानकारी मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गरीबों का राशन चोरी होने की खबर से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। पुलिस फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

