CG CRIME : जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला, हल्ला करने से मना करने पर युवक ने जमकर पीटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : कवर्धा. जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, हरीश साहू ने मामूली बात पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों से मारपीट की. कर्मचारियों का आरोप है कि हरीश साहू 3 से 4 व्यक्तियों को लेकर ब्लड डोनेट कराने आया और हॉस्पिटल अंदर हल्ला करने लगे. कर्मचारियों ने मना किया और बाहर बैठने बोले. इस पर हरीश साहू आग बबूला हो गया और हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने लगा.

युवक पर तीन से चार हजार में ब्लड बेचने का आरोप

CG CRIME : कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हरीश साहू कई वर्षों से ब्लड डोनेट कराने सक्रिय है और ब्लड को 3 से 4 हजार में बेच देता है. यही इनका पेशा है. बरहाल जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related