CG CRIME BREAKING : रामटोक जंगल में मिली अधजली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Half-burnt body of a girl found in Ramtok forest, murder suspected

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के रामटोक जंगल में एक युवती की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका –

ग्राम बगदरा के रामटोक जंगल में मिली युवती की शड़ी-गली अधजली लाश को देखकर टीम ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश –

जांच टीम के अनुसार, युवती को हत्या के इरादे से जंगल में लाया गया और गले में दुपट्टा बांधकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को आग के हवाले कर दिया गया।

जांच जारी –

घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और प्रदर्श एकत्रित किए गए हैं, जिन्हें एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के पीछे के सच का खुलासा होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related