INDIGO AIRLINES PRICE HIKE: हवाई सफर हुआ  महंगा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Indigo Airlines Price Hike: Air travel gets costlier!

 

 

INDIGO AIRLINES PRICE HIKE: एयरलाइन इंडिगो ने छह अक्टूबर से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

तेल विपणन कंपनियों ने 1 अक्टूबर को ATF की कीमतों में करीब 13.2 प्रतिशत (16 रुपये प्रति लीटर) का बड़ा इजाफा किया था, जिससे जेट फ्यूल की कीमत बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। पिछले तीन महीनों से ATF की दरों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

चूंकि एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च (ऑपरेटिंग काॅस्ट) में अकेले जेट फ्यूल की हिस्सेदारी 40 से 45 फीसद तक होती है, इसलिए ईंधन के दाम में 14 प्रतिशत तक के उछाल ने विमानन कंपनियों के मार्जिन पर भारी दबाव बना दिया था।

एयरलाइंस के इस कदम के बाद एअर इंडिया समूह (एअर इंडिया व एक्सप्रेस), अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी अन्य प्रमुख घरेलू एयरलाइंस भी आने वाले दिनों में किराए या फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी कर सकती हैं, क्योंकि सभी कंपनियां समान लागत दबाव झेल रही हैं।

वैश्विक स्तर पर भी हालात अलग नहीं हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अनिश्चितता के कारण एमिरेट्स, सिंगापुर एयरलाइंस और लुफ्तहंसा जैसी वैश्विक एयरलाइंस पहले से ही कई रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related