CG Crime : तीजा पर्व से पहले गला दबाकर बेरहमी से की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर आरोपी पति ने किया सरेंडर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime : दुर्ग. जिले के भिलाई में तीजा पर्व से पहले सनसनीखेज वारदात हुई है. महिला और उसके पति के बीच शनिवार की रात घरेलू विवाद हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. घटना से परिवार में पर्व की खुशियों का माहौल शोक में तब्दील हो गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. यह सनसनीखेज वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के खपरी की निवासी मृतिका दीक्षा दुबे की उम्र करीब 20 साल थी, उसका भाई आईटीबीपी में जवान है. दीक्षा और मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी की शादी 1 साल पहले हुई थी. आरोपी पति फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है. शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि एकल ने अपनी पत्नी दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी.

थाने पहुंचकर किया सरेंडर

आरोपी पति एकल दुबे ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति एकल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घर से मृतिका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related