Trending Nowशहर एवं राज्य

CG CRIME : 2 दोस्तों का यौनाचार, दूसरे ने की दोहराने की बात, पहले ने कर दी हत्या, नग्न मिली लाश 

CG CRIME: 2 friends had sex, the second talked about repeating it, the first murdered, naked body found

भिलाई। भिलाई से दो दोस्तों के बीच अप्राकृतिक कृत्य का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके अंजाम ने एक की जिंदगी छीन ली। अंजोरा के वेटरनरी कॉलेज के छात्र और एक एमआर ने मिलकर एक दूसरे के साथ यौनाचार किया। इसके बाद जब दूसरे दोस्त ने भी इस क्रिया को दोहराने की बात की तो उसने मना कर दिया। इस पर आग बबूला दोस्त ने अपने ही दोस्त के प्राइवेट पार्ट को नाखून से जमी कर उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले का खुलासा आज करेगी।

दहशत वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार व मंगलवार की रात 12 बजे के बाद की है। वैशाली नगर एमआईजी-134 निवासी वेदांत शर्मा (34 वर्ष) एमआर का काम करता था। यहां वह अपनी दादी के पास में रहता था। कुछ दिनों पहले एमआर कार्य छोड़ दिया था। इस बीच उसकी दोस्ती अंजोरा वेटरनरी कॉलेज के छात्र अनमोल से हुई। घटना के दिन दोनों एक साथ थे।

वेदांत रात 12 बजे घर पहुंचा। जहां अपने साथ में ही अनमोल को भी सुलाया। होटल से दो पैकेट चाउमिन लाए थे। एक पैकेट ही खुला था। दोनों ने रात में शराब पार्टी की। एक दूसरे से यौनाचार किया। लेकिन वेदांत ने गंदा कृत्य करने से मना कर दिया। अनमोल आग बबूला हो गया। वेदांत के प्राइवेट पार्ट को भी नाखून से जमी कर दिया। इसके बाद उसके ऊपर चढ़ गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

चाचा को नमस्ते किया और भागा पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी अनमोल वारदात को अंजाम देकर सुबह करीब 6 बजे वेदांत के कमरे से निकला और जाने लगा। वेदांत के चाचा संजय शर्मा ने उसे देख लिया। तब अनमोल ने उन्हें नमस्ते किया और बोला चाचाजी आ रहा हूं।

नग्न हालात में मिली लाश –

पुलिस ने बताया कि वेदांत अपनी बुजुर्ग दादी और मौसी दादी के साथ रहता था। घर में कामवाली सुबह 8.30 बजे आई। वेदांत के कमरे की सफाई करने गई। कमरा खोला देखा तो वेदांत जमीन पर नग्न पड़ा था। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसके चाचा संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों दोस्त एक साथ कमरे में सोए थे। रात में शराब सेवन किया। देर रात तक जागे हैं। इसके बाद हत्या कर भाग गया। आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

Share This: