CG CONGRESS STATEMNET : भाजपा का घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज – कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS STATEMNET: BJP’s manifesto is a document of cheating the public – Congress

रायपुर। भाजपा के घोषणा पत्र के लिए पत्रकारों से सुझाव मांगने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा का घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज है। किस नैतिकता से भाजपा पत्रकार जैसी प्रबुद्ध बिरादरी से सुझाव मांग रही है। भाजपा के लिए घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज होता है।

उन्‍होंने कहा, भाजपा हर चुनाव के पहले घोषणा पत्र बनाती है, जिसको संकल्प पत्र नाम देती है, लेकिन कभी घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं करती है। तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किया था। यह वह घोषणाएं है, जिसे उसने तीनों बार मुख्य पेज में छापा था। तीन चुनावों में 31 वादे किए, जिनमें 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। हमारे लिए घोषणा पत्र वादा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, भाजपा के लिये यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related