CG CONGRESS POLITICS: Dispute between Congress leaders, State President Deepak Baij got angry and left
अंबिकापुर। अंबिकापुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष अंबिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई। दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव के समय से विवाद चल रहा है। इस घटना के बाद प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज नाराज होकर भोजन छोड़कर वहां से निकल गए।
इस घटना के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि डॉ. अजय तिर्की को यह नागवार गुजरा कि कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह सर्किट हाउस में कैसे आए। इस पर दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई और बाद में विवाद बढ़ गया।
कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए समिति बनाई है, जिसके संयोजक डॉ. अजय तिर्की हैं। यह घटना बलरामपुर सर्किट हाउस में हुई, जब प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज जिले के प्रवास पर थे।
