CG Coal Scam News: High Court Rejects Bail Plea of Former Congress Treasurer’s PA, Dadsena; He Must Remain in Jail
CG Coal Scam News : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र डडसेना की नियमित जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।
देवेंद्र डडसेना, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे. अभियोजन पक्ष के अनुसार, डडसेना पर 540 करोड़ रुपये के कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग करने के गंभीर आरोप लगे है।
आरोपी की ओर से अन्य सह-आरोपियों के साथ समानता के आधार पर जमानत मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे यह कहते हुए ठुकरा दिया कि जिन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है, वे लगभग दो साल जेल में बिता चुके थे, जबकि डडसेना की गिरफ्तारी हाल ही में 18 जुलाई 2025 को हुई है ।
अदालत ने अपने फैसले में जोर दिया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज यह मामला एक गहरी साजिश का हिस्सा है, जिसमें निजी व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों की मिलीभगत सामने आई है.
हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल डडसेना को जेल में ही रहना होगा, हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन टिप्पणियों का ट्रायल के मुख्य परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

