CG BUDGET 2026 : अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट, भूपेश का सरकार पर तीखा वार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUDGET 2026: A budget of ignorance and destruction, Bhupesh’s scathing attack on the government

रायपुर। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का ‘SANKALP’ थीम आधारित बजट पेश किए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने बजट को “अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट” करार देते हुए कहा कि इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो घंटे तक सिर्फ शब्दों का जाल बुना गया, लेकिन जमीनी हकीकत से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई।

भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने भी पांच साल तक बजट पेश किया है, लेकिन इस बार एक-एक सड़क और चौक-चौराहों के नाम गिनाकर औपचारिकता निभाई गई। धान खरीदी को लेकर उन्होंने सरकार पर धोखे का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसानों का रकबा और उत्पादन दोनों बढ़े हैं, फिर भी खरीदी कम हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार परंपराओं को तोड़ रही है और पिछली सरकार की घोषणाओं को ही बार-बार दोहराया जा रहा है। रेलवे ट्रैक को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यह सिर्फ प्रदेश के खनिज संसाधनों के दोहन के लिए है, आम जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा और स्टॉपेज की व्यवस्था भी नहीं होगी।

भूपेश बघेल ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, लेकिन “मोदी की गारंटी” का कहीं उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने आवास योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आज के समय में 1 लाख 20 हजार रुपये में मकान बन सकता है? जो भी बना रहा है, वह कर्ज के बोझ तले दब रहा है।

बजट को लेकर अब सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related