CG BUDGET 2025-26 : पत्रकारों को बड़ी सौगात, सम्मान निधि दोगुनी और प्रेस क्लब का विस्तार

Date:

CG BUDGET 2025-26: Big gift to journalists, honor fund doubled and expansion of press club

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-26 के बजट में पत्रकारों के सम्मान और जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री विष्णु सरकार के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट में पत्रकार सम्मान निधि को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर दिया गया है। साथ ही, पत्रकारों को एक्सपोजर विजिट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें देश-विदेश के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।

जनसंपर्क के लिए ₹550 करोड़ का प्रावधान –

शासन की योजनाओं और कार्यों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए ₹550 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग विभिन्न जनसंपर्क माध्यमों के माध्यम से सरकारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में किया जाएगा।

रायपुर प्रेस क्लब का होगा रिनोवेशन और विस्तार –

बजट में रायपुर प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन और विस्तार के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। इससे प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और उनके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related