CG BREAKING : शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Two youths died tragically due to electric wire laid for hunting.

कोरबा। कोरबा के वनांचल ग्राम बेला में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवको की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने शिकार के लिए रास्ते में बिजली का तार बिछा रखा था, जिससे अनजान बाइक सवार दो युवक इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण दोनों युवको को अस्पताल पहुंचाते, उससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

करंट से युवको की मौत का यह मामला बालको थानां क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वनांचल ग्राम बेला से गुजरे 11केवी की बिजली लाइन से किसी ग्रामीण ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए जीआई तार खींचकर घेराबंदी कर रखा था। यह करेंट प्रवाहित तार को आम चालू रास्ते पर लापरवाही पूर्वक बिछाया गया था। विद्युत प्रवाहित तार जमीन से लगा हुआ था। इसी रास्ते से ग्राम बेला निवासी नारायण कंवर और टिकेश्वर राठिया बाइक पर सवार होकर ग्राम टापरा से बेला आ लौट रहे थे। तभी दोनों करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये।

इस हादसे में दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आपको बता दे एक महीने पहले ही इसी तरह शिकार के लिए डाले गए बिजली तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि इस हादसे की सूचना पर बालको थाना में पदस्थ एएसआई माखन लाल पात्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है।

लिहाजा पुलिस किसी तरह घटनास्थल तक पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के बाद देर रात 11 बजे पंचनामा के बाद शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल तक एम्बुलेंस के नही पहुंचने के कारण एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई। जिसके बाद जाकर एम्बुलेंस से दोनों युवको के शव को अस्पताल तक लाया जा सका। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम व्याप्त है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related