CG BREAKING : रेल मंडल के अधिकारियों से परेशान होकर एक कर्मचारी ने पिया फिनाइल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों से परेशान होकर एक कर्मचारी के सुसाइड करने के उद्देश्य से फिनाइल पीने का मामला सामने आया है. रायपुर रेल मंडल के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कंर्मचारी को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक परेशान कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर Sr DPO से मिलने पहुंचा था, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया, जिसके बाद वे एपीओ से मिले. लेकिन वहां उनकी समस्या का कोई खास समाधान नहीं हो सका.

जिसके बाद वे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस पूरे मामले को लेकर रेलवे कर्मचारियों में गुस्सा है और जांच के बाद रेलवे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. चूंकि ये आत्महत्या से जुड़ा मामला है, इसलिए लल्लूराम डॉट कॉम ने गोपनीयता के लिहाज से कर्मचारी के नाम का जिक्र नहीं किया है, लल्लूराम डॉट कॉम के पास कर्मचारी से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related