CG BREAKING : तहसीलदारों का तबादला विवादित, मंत्री पर लगे पैसे लेकर ट्रांसफर करने के आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Transfer of Tehsildars controversial, minister accused of transfer by taking money

रायपुर। तहसीलदारों का तबादला सवालों में घिर गया है। तहसीलदार संघ ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं, साथ ही मामले कोहाईकोर्ट में भी चुनौती दी गयी है। दरअसल पिछले दिनों राजस्व विभाग के 169 अफसरों का तबादला हुआ था, जिसमें 55 तहसीलदारथे। इस तबादले को लेकर तहसीलदारों ने राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मंत्री के बंगलेसे ये पूरा काम हो रहा है।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने आरोप लगाया है कि महिला तहसीलदार का 9 महीने में 3 बार तबादलाकिया है। तबादले के लिए 15 लाख रुपए मांगे गए। नीलमणि दुबे का 2 साल में 6 बार ट्रांसफर हो चुका है। हाल के 4 माह में तोउनका 4 बार तबादला किया जा चुका है। वहीं कुछ ऐसे तहसीलदार भी है, जो सालों से एक ही जगह पर हैं, लेकिन उनके तबादले परविचार नहीं किया जा रहा है।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, ट्रांसफर का कोई क्रायटेरिया नहीं रखा गया है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि, हम हाईकोर्ट के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। 3 महीने पहले 150 लोगों की सूची निकली थी। हमारी अपील पर उसे हाईकोर्ट ने निरस्तकिया था। लोग विधानसभा चुनाव से 2-3 महीने पहले स्थनांतरित हुए थे। जैसे ही सरकार बदली फिर ट्रांसफर कर दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related