CG BREAKING : तहसीलदार के साथ मारपीट, संघ ने धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Tehsildar assaulted, union warns of protest

बिलासपुर। बिलासपुर में तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। छत्तीसगढ़ जूनियर प्रशासनिक संघ ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी और कांस्टेबलों के खिलाफ जांच की मांग की है। संघ ने अपर आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि सरकंडा के थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने अपने अधीनस्थ कांस्टेबलों के साथ नायब तहसीलदार और कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुष्पराज मिश्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया।

राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जानकारी मांगी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संघ की मांगों में शामिल हैं :

– दोषी अधिकारियों को निलंबित करना
– दर्ज एफआईआर को रद्द करना
– मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराना
– तीन दिन के भीतर व्यापक जांच कराना

यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो संघ धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related