CG BREAKING : कुरूद बीईओ पर कार्रवाई करना मेरा सही निर्णय, ऐसे कैसे वो भागवत कथा सुनने जारी कर सकते है निर्देश – सीएम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Taking action on Kurud BEO is my right decision, how can they continue listening to Bhagwat Katha, instructions – CM

बलरामपुर। कुरूद मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि बीईओ पर कार्रवाई करना सही निर्णय है, उन्होंने कहा​ कि मंत्री विधायक के घर जाने का आदेश देना गलत है, किसी के घर भागवत हो तो बीईओ का आदेश गलत है। सीएम ने कहा कि बच्चों को आदेश दिया, इसलिए कार्रवाई की गई है। इसी मामले में इधर रायपुर में भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि CM भूपेश बघेल की सभी ग्रंथों के प्रति श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर राजनीतिक रूप से टिप्पणी करते हैं, अजय चंद्राकर अपने विवेक से काम करें। बता दें कि अजय चंद्राकर ने कहा था कि सीएम भूपेश बघेल भागवत को नहीं मानते।

गौरतलब है कि जिले के कुरूद में भागवत कथा सुनने के लिए बीईओ फतेह मोहम्मद कोया द्वारा आदेश जारी किए जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद बीईओ को तत्काल हटाने के निर्देश डीईओ को दिए थे।

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम को शिकायत मिली कि कुरुद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद एफएम कोया ने कुरुद के खेल मेला मैदान में आयोजित जया किशोरी की भागवत कथा सुनने ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रमुखों को बच्चों को लाने निर्देश जारी किया है। इस शिकायत को सीएम भूपेश बघेल ने गम्भीरता से लेते हुए बीईओ को तत्काल हटाने के आदेश दिए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related