CG BREAKING : गौ सेवक साधराम यादव की हत्या का विरोध, कवर्धा बंद !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Protest against the murder of cow servant Sadhram Yadav, Kawardha closed!

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कुछ दिनों से गौ सेवक साधराम यादव की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते आज कवर्धा जिले में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला है। गोसेवक साधराम यादव की निर्मम हत्या के विरोध में नगर के कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इसलिए शहर में सभी दुकानदारों और व्यापारियों ने सगठनों के समर्थन में बंद कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए है।

2 बजे दी जाएगी श्रद्धांजलि –

बता दें, दोपहर दो बजे कवर्धा शहर के सिग्नल चौक के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मामले में अहम बात यह है कि, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। इसके बावजूद साधराम यादव के हत्यारों की सही आरोपियों की तलाश की मांग उठ रही है। वहीं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और घर के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की जा रही है।

जानें पूरा मामला –

20 जनवरी को गोसेवक साधराम की कवर्धा के लालपुर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा प्रशासन ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया था। साथ ही मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की थी। लेकिन परिवार वालों ने यह कीमत प्रशासन को वापस दे दी है। क्योंकि जिस परिवार का कोई सदस्य अब न रहा हो, उसकी कीमत पैसों से तो नहीं लगाई जा सकती हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...

CG POLICE PROMOTION: हाईकोर्ट ने अंतिम प्रमोशन पर लगाई रोक! 

CG Police Promotion: High Court stays final promotions!   CG POLICE...