CG BREAKING: Preparations for Rajim Kumbh again in Chhattisgarh amidst the festive atmosphere, many decisions will be approved in the cabinet!
रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश में अध्यात्म की अलग लहर जगा दी है। राममय होते माहौल के बीच अब छत्तीसगढ़ सरकार फिर से राजिम कुंभ की तैयारी कर रही है। कैबिनेट में राजिम कुंभ को लेकर एक अध्यादेश लाने की तैयारी में साय सरकार जुटी है। खबर है कि 3 जनवरी को होने वाली कैबिनेट में राजिम कुंभ मेला को लेकर मुहर लग जायेगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में राजिम कुंभ को बदलकर राजिम पुन्नी मेला कर दिया था। सरकार फिर से राजिम कुंभ को ही आकार देने की तैयारी में है। इसे लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। 22 फरवरी से 15 दिन तक प्रदेश के राजिम में यह खास धार्मिक आयोजन किया जाएगा। उससे पहले छत्तीसगढ़ की नई बीजेपी सरकार इसे पुराना नाम देने का आदेश जारी कर सकती है।
आपको बता दें कि करीब 12 सालों तक भाजपा सरकार ने राजिम में कुंभ कराया था। इस दौरान देश भर से साधु संत राजिम पहुंचते थे। राजिम को मिनी कुंभ का स्वरूप दिया गया था, लेकिन भूपेश सरकार ने इसका स्वरूप बदल दिया था। दलील ये दी गयी थी कि देश में कुंभ सिर्फ एक ही जगह पर होता है, जो 12 साल में एक बार होता है। कांग्रेस सरकार ने इसका नाम और स्वरूप बदलकर उसे ‘राजिम पुन्नी मेला‘ कर दिया था।
