CG BREAKING : तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा हमारा भारत, जांजगीर से बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीरचांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वेजांजगीरचांपा पहुंचे। उन्होंने यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आने वालाचुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है।छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और बीजेपी की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि हमारा देश अर्थव्यवस्था में पहले 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनादीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। भारत ने चंद्रयान को चांद तक पहुंचाया और भारतअंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है।

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प रैली का आगाजआज होने जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह जी का आगमन हुआ है।

कोंडागांव में ली बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कोंडागांव में हेलीपैड से वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथऑडिटोरियम पहुंचे। यहां तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर से 120 कार्यकर्ताओं को वे चुनावी मंत्र दे रहे हैं। नक्सलीक्षेत्र होने के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related