Trending Nowशहर एवं राज्य

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उदित राज गिरफ़्तार

BREAKING: Former Chief Minister Digvijay Singh and Udit Raj arrested

लोकसभा चुनाव से पहले फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लग गया है आज ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहेमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बता दें, धरना जंतरमंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेलिया।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहामुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22/02/2024 को #EVM से देश में 2024 लोकसभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया।लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई।

दिग्विजय सिंह ने कहामोदी सरकार क्यों घबरा रही

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहाक्या कारण है कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन क्यों इतनी घबरा रही है? चूँकि इस बार पूरे देशसे हज़ारों लोग धरने में शामिल होने रहे थे घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी। अब यह आंदोलन पूरे देश में#EVM_हटाओ_लोकतंत्र_बचाओ आंदोलन गाँव गाँव पहुँच रहा है। क्या माननीय #ECI #SupremeCourt इसे संज्ञान में लेंगे? लेना तो चाहिए।

वही उदित राज ने कहा कि, EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी।हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया।वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हम हज़ारों जमाहुए जिनको दिग्विजय सिंह जी, दीपक बाबरिया जी, का दीपंकर भट्टाचार्य, महमूद पराचा जी आदि ने संबोधित किया। जब हम प्रदर्शनकरना चाहे तो गिरफ़्तार कर लिया और अब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हैं

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: