CG BREAKING: आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 3 युवक पकड़े गए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर इलाके में एक मकान में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बस्तीवासियों ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 महिलाओं और 3 युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद अजय गोड ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से कुछ युवतियों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित की जा रही थी, जिससे बस्तीवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो चुकी थी और आसपास का माहौल खराब हो रहा था। बच्चों के स्कूल आने-जाने को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई थी। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बस्तीवासियों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 5 महिलाओं सहित 3 युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related